अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे आदर, अन्या

अजमेर, 24 अगस्त (आईएएनएस) यशराज फिल्म्स द्वारा लांच किए जा रहे युवा कलाकार आदर जैन और अन्या सिंह अपनी पहली फिल्म ‘कैदी बैंड’ के प्रचार के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह भी गए और फिल्म के लिए प्रार्थना की।

मंगलवार को अजमेर शरीफ की अपनी यात्रा पर अन्या ने बयान में कहा, “मैं बहुत ही आध्यात्मिक हूं और हमेशा कुछ नया करने से पहले ईश्वर का आर्शीवाद लेती हूं। मैंने फिल्म की सफलता और अपने परिवार के लिए प्रार्थना की।”

उनके सह-कलाकार आदर भी दरगाह की यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे।

दिवंगत अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के पोते ने कहा, “यहां मुझे शांति महसूस हुई। मैं यहां अपने परिवार, प्रियजनों, दोस्तों और फिल्म की प्रार्थना के लिए आया।”

‘कैदी बैंड’ शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493