मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। रिलीज के लिए तैयार फिल्म ‘ए जेंटलमैन- सुंदर, सुशील, रिस्की’ के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म में हाथापाई का प्रशिक्षण उनके लिए सबसे बड़ी सीखने की चीज रही।
सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म के लिए हाथापाई का प्रशिक्षण सबसे बड़ी सीखने की चीज रही है।”
‘एक विलेन’ के अभिनेता ने कहा कि स्टंट कभी फर्जी नहीं किए जा सकते।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोडक्शन की फिल्म ‘ए जेंटलमैन- सुंदर, सुशील, रिस्की’ शुक्रवार को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath