पेरी ने हैरिस के साथ झगड़ा खत्म करने का खोला राज

लॉस एंजेलिस, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका केटी पेरी ने आखिरकार इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने डीजे व निर्माता कैल्विन हैरिस के साथ झगड़ा खत्म करने का फैसला क्यों किया।

लॉस एंजेलिस, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका केटी पेरी ने आखिरकार इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने डीजे व निर्माता कैल्विन हैरिस के साथ झगड़ा खत्म करने का फैसला क्यों किया।

इस साल की शुरुआत में उन्होंने गाने ‘फील्स’ के लिए हैरिस के साथ मिलकर काम किया था, लेकिन दोनों के रिश्ते हमेशा से अच्छे नहीं थे।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, करीब आठ साल पहले जब पेरी की हैरिस की पूर्व प्रेमिका टेलर स्विफ्ट के सात तनातनी चल रही थी, उसी समय दोनों (पेरी व हैरिस) के बीच भी अनबन हुई थी।

रेयान सीक्रेस्ट के शो में पेरी ने बताया, “हमारे बीच छोटी अनबन हुई, आठ साल पहले ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से हमारे बीच बहस हुई, जो बीत गया। अब समय इन सब बातों को पीछे छोड़ने का है।”

गायिका ने दोनों के एक साथ काम करने के बारे में बताया कि हैरिस ने उनसे कहा है कि उनके पास एक गाना है, जिस पर वह काम कर सकती हैं।

पेरी ने कहा कि दोनों सालों से एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते थे, इसलिए वह स्टूडियो गईं।

वहां उन्हें कई गाने सुनाए गए, लेकिन ‘फील्स’ उन्हें बेहद पसंद आया, जिसमें वह हैरिस के साथ काम करने के लिए तैयार हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493