‘देवांशी’ में अपने किरदार को लेकर खुश हैं ध्रुवी

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री ध्रुवी हलदणकर का कहना है कि वह टेलीविजन शो ‘देवांशी’ के कलाकारों के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं। शो में उनका किरदार अब तक उनके द्वारा निभाए गए किरदारों से अलग है।

कलर्स चैनल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘त्रिदेवियां’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे टीवी शो में काम कर चुकीं ध्रुवी इस शो में गलत इरादों वाली एक महिला का किरदार निभाएंगी।

शो से जुड़ने के बारे में ध्रुवी ने कहा, “माया का किरदार मेरे द्वारा पहले निभाए जा चुके किरदारों से बिल्कुल अलग है। उसके व्यक्तित्व के कई रूप है, जिनका शो में धीरे-धीरे खुलासा होगा।”

उन्होंने कहा, “देवांशी की कहानी ने हमेशा मुझे एक कलाकार के तौर पर रोमांचित किया है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं आशा करती हूं कि दर्शक मेरे किरदार को पसंद करेंगे।”

बयान के अनुसार, माया पवन की बड़ी बहन होने का दावा करेगी, लेकिन उसके असली इरादों का खुलासा बाद में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493