नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। ऑडियो समाधान मुहैया कराने वाली ब्रांड फेंडा ऑडियो (एफएंडडी) ने शुक्रवार को अपना फ्लैगशिप ट्राली स्पीकर ‘टी2’ 10,990 रुपये में लांच किया।
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। ऑडियो समाधान मुहैया कराने वाली ब्रांड फेंडा ऑडियो (एफएंडडी) ने शुक्रवार को अपना फ्लैगशिप ट्राली स्पीकर ‘टी2’ 10,990 रुपये में लांच किया।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन स्पीकर्स की आउटपुट क्षमता 3000 पीएमपीओ की है और ये स्नैपडील के साथ ही सभी प्रमुख अधिकृत डीलरों के पास बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
इस उत्पाद में एंप्लिफिकेशन और ब्लूटूथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत किया गया है, जिसके साथ स्मार्टफोन, टैबलेट्स और कंप्यूटर्स को जोड़ा जा सकता है।
‘टी2’ में मेटल ग्रिल डिजायन है और इसमें इनबिल्ट 12 वोल्ट की रिचार्जेबल बैटरी लगी है।
‘टी2’ 8 घंटों तक अबाधित संगीत निष्पादित करता है। इसमें 10 इंच और 3 इंच के फुल रेंज ड्राइवर्स और सिंग एलोन फीचर भी है।
इस डिवाइस को स्मार्टफोन एप्लिकेशन, रिमोट, नॉब माइक बोल्यूम कंट्रोल और इको से नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें एलसीडी डिस्प्ले और एलईडी इंडीकेटर लाइट है।
dharmpath.com dharmpath