काबुल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। यहां एक मस्जिद में कुछ बंदूकधारियों ने शुक्रवार को हमला कर दिया। इस दौरान एक जोरदार विस्फोट भी हुआ।
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों व निवासियों ने कहा कि कला-ए नजरहा इलाके की इमाम जमान मस्जिद परिसर के अंदर विस्फोट हुआ। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के दौरान बहुत से नमाजी मस्जिद के अंदर थे।
dharmpath.com dharmpath