हरियाणा हिंसा पर राजनाथ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर शनिवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक हो रही है।

दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

राजनाथ के आवास पर पूर्वाह्न 11 बजे बैठक शुरू हुई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव महर्षि, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख राजवी जैन और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल हैं।

डेरा प्रमुख के खिलाफ शुक्रवार को आए अदालत के फैसले के बाद डेरा समर्थकों द्वारा की गई हिंसा में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और संपत्तियां नष्ट कर दी गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493