जम्मू एवं कश्मीर में आत्मघाती हमला, 2 जवान शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के एक जवान शहीद हो गए।

पुलिस के मुताबिक, आतंकवादी शनिवार तड़के 3.04 बजे पुलवामा जिले की पुलिस लाइन में घुसे और एक सुरक्षा चौकी पर ग्रेनेड फेंककर गोलीबारी की।

हमले में हवलदार इम्तियाज अहमद शेख शहीद हो गए, जबकि आठ घायल हो गए। घायलों में दो पुलिसकर्मी और छह सीआरपीएफ के जवान हैं।

अधिकारी ने बताया, “सीआरपीएफ के एक घायल जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।”

सुरक्षाबलों ने परिसर को चारों ओर से घेर लिया है और पूर्वाह्न 11 बजे तक भारी गोलीबारी जारी थी।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलवामा जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493