तेलंगाना में गलती से गोली चली, कांस्टेबल की मौत

हैदराबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के करीमनगर जिले में शनिवार को एक पुलिसकर्मी की अपनी ही बंदूक से गलती से गोली चल जाने के कारण जान चली गई।

हैदराबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के करीमनगर जिले में शनिवार को एक पुलिसकर्मी की अपनी ही बंदूक से गलती से गोली चल जाने के कारण जान चली गई।

करीमनगर के सशस्त्र रिजर्व मुख्यालय में यह घटना हुई। पुलिस जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या फिर पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की?

कांस्टेबल डी. चंद्रैया सशस्त्र रिजर्व में कार्यरत थे, घटना उनके ड्यूटी पूरा कर घर लौटने से पांच मिनट पहले ही हुई।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493