शिमला में दूध, डेयरी उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित

शिमला, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेशन के हिल स्टेशन शिमला में शनिवार को लोगों को दूध और डेयरी उत्पादों की कमी का सामना करना पड़ा। दुष्कर्म मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म का दोषी ठहराए जाने के बाद फैली हिंसा के बाद पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में एहतियात के तौर पर लगे कर्फ्यू के कारण शहर में डेयरी उत्पादों की आपूर्ति नहीं हो पाई।

यहां के एक दुग्ध आपूर्तिकर्ता ने आईएएनएस को बताया, “पंजाब से आए किसी भी पैक्ड दूध या डेयरी उत्पाद की किसी भी दुकान, होटल या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आपूर्ति नहीं हुई।”

उसने बताया कि ज्यादातर ब्रेड पंजाब से आती है। इसकी आपूर्ति पर भी असर पड़ा।

खबरों में बताया गया कि सोलन, बद्दी, परवानू, कसौली और चाली में भी दूध और डेयरी उत्पादों की आपूर्ति नहीं हुई।

शिमला में रोजाना दूध की खपत करीब 50,000 लीटर है, जिसकी आपूर्ति पंजाब कोऑपरेटिव मिल्कफेड द्वारा की जाती है। कोऑपरेटिव अपने ब्रांड वेर्का के नाम से दूध और डेयरी उत्पाद जैसे मक्खन, घी, पनीर, दही की भी आपूर्ति करती है।

शिमला की आबादी 200,000 से ज्यादा है। पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों के मुताबिक, हर सप्ताहांत यहां करीब 50,000 पर्यटक आते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493