उप्र : भाजपा ने गोरखपुर सहित 5 जिलों में भेजी बाढ़ राहत सामग्री

महेंद्र सिंह ने कहा, “पूरा प्रदेश बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है, बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता हमारी सरकार एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। प्रदेश में बाढ़ की विभीषिका लोगों को प्रताड़ित कर रही है, लोगों की जानें जा रही हैं, वहीं उप्र सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए बहुत सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राहत सामग्री भी दी जा रही है।”

मंत्री ने कहा, “मुझको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सरकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन द्वारा भी प्रतिदिन ट्रकों के माध्यम से लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।”

डॉ. सिंह ने बताया, “अब तक कुल 14 ट्रक राहत सामग्री विभिन्न बाढ़ पीड़ित जिलों में भेजी जा चुकी है। आज की ये सामग्री संतकबीरनगर, गोरखपुर, बाराबंकी, गोंडा और सीतापुर सहित पांच जिलों में भेजी जा रही है। इसके आलावा अभी कई ट्रक विभिन्न क्षेत्रों में राहत सामग्री लेकर जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “बाढ़ से प्रभावित सभी जिलों में हमारी सरकार द्वारा एक-एक जिले के प्रभारी मंत्री बाढ़ की व्यवस्था को देख रहे हैं। इसके अलावा संगठन स्तर पर हर जिले के प्रभारी, मंडल के प्रभारी एवं पंचायत के प्रभारी और शहरी क्षेत्रों में वार्डस्तर के प्रभारी और निचले स्तर तक पूरी टीम बनाई गई है, जो मॉनिटरिंग कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493