सुषमा-कतर के विदेश मंत्री के बीच कामगारों के कल्याण के लिए वार्ता

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। कतर और चार अरब देशों के बीच कूटनीतिक गतिरोध के बीच गैस से भरपूर इस देश में भारतीय कामगारों के कल्याण के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कतर के विदेश मंत्री शेख मुहम्मद बिन अल्दुलरहमान अल-थानी ने यहां शनिवार को वार्ता की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने दोनों नेताओं की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कतर के विदेश मंत्री शेख मुहम्मद बिन अल्दुलरहमान अल-थानी का भारत दौरे के दौरान स्वागत करते हुए।”

उन्होंने कहा, “द्विपक्षीय मुद्दों, जिसमें भारतीय कामगारों के कल्याण के मुद्दे भी शामिल किए गए, पर बातचीत की गई।”

कतर में लगभग 6,30,000 भारतीय प्रवासी श्रमिक हैं, जिसमें से ज्यादातर देश के विनिर्माण उद्योग में ब्लू कॉलर नौकरियां करते हैं।

हालांकि शुक्रवार को यहां पहुंचे शेख मुहम्मद का दौरा अधिक महत्वपूर्ण इसलिए है कि खाड़ी का यह देश अपने चार अरब पड़ोसियों के साथ पिछले तीन महीनों से कूटनीतिक गतिरोध में उलझा है।

सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मिस्र ने 5 जून को कतर के साथ कूटनीतिक रिश्ते खत्म कर दिए थे और यह आरोप लगाया था कि दोहा अन्य देशों के आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है तथा मुस्लिम ब्रदरहुड, हेजबुल्ला, यमन में हैती जैसे आंतकवादी संगठनों को मदद कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493