उप्र : पुलिस का वाहन पलटा, पुलिसकर्मी व 2 कैदी घायल

जानकारी के मुताबिक, लुक्सर जेल में बंद बंदी जाहिद और जयवीर की शनिवार को जेवर कोर्ट में पेशी थी। दोनों कैदियों की जेवर कोर्ट में पेशी कराकर पुलिस लाइन से एचसीपी रविंदर सिंह व कांस्टेबल इंद्रजीत वापस लुक्सर जेल लौट रहे थे। रास्ते में सलारपुर अंडरपास पर वैन ट्रक को साइड देते वक्त पुलिस का वाहन असंतुलित हो गया और पलट गया।

हादसे में एचपीसी रविंदर सिंह और सिपाही इंद्रजीत के अलावा कैदी जयवीर घायल हो गया। एपचपीसी और कैदी के सिर में चोट लगी। वहीं कैदी जाहिद हताहत नहीं हुआ। घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी खतरे से बाहर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493