कुठियाला यूजीसी की समिति के अध्यक्ष बने

भोपाल, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो़ बृज किशोर कुठियाला को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने के लिए बनाई गई समिति का अध्यक्ष नियुक्त है।

विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रो. कुठियाला की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति आईआईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने के प्रस्ताव का अध्ययन करेगी और उसके बाद यूजीसी को अपनी अनुशंसा सौंपेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रो. कुठियाला को अप्रैल, 2017 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने अपने 16वें दीक्षांत समारोह में डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493