रसेल ब्रांड ने दोबारा शादी रचाई, भारतीय थीम पर पार्टी दी

लंदन, 27 अगस्त (आईएएनएस)। हास्य कलाकार व अभिनेता रसेल ब्रांड ने अपनी बेटी मेबल की मां लॉरा गैलाचेर से अपने घर के पास स्थित रेमेनहेम चर्च में दोबारा शादी रचाई और उन्होंने भारतीय थीम पर आयोजित रिसेप्शन पार्टी दी।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्रांड ने भारतीय थीम पर आयोजित शादी की पार्टी तक पहुंचने के लिए 2,300 पाउंड में एक न्यूओर्लियंस पैडल स्टीमर किराए पर लिया। पार्टी में स्टाफ ने साड़ी पहन रखी थी।

समाचार पत्र ‘द सन’ के अनुसार, वैवाहिक समारोह शनिवार को आयोजित हुआ, जिसमें संगीतकार नोएल गैलेगर और हास्य कलाकार डेविड बैडिएल भी शामिल हुए।

एक सूत्र ने ‘द सन’ को बताया “वे तामझाम से दूर निजी तौर पर अपनी बेटी मेबल, पारिवारिक सदस्यों और करीबी दोस्तों के लिए यह कार्यक्रम करना चाहते थे। यह एक अच्छा अवसर था। मेबल ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बनी।”

ब्रांड का भारत से लगाव नया नहीं है। उन्होंने राजस्थान में 2010 में गायिका केटी पेरी से शादी रचाई थी, लेकिन दो साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493