50 की होकर खुश हूं : निकोल किडमैन

लॉस एंजेलिस, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि वह उम्र बढ़ने की वजह से चिड़चिड़ी नहीं हुई हैं।

किडमैन का कहना है कि वह वह 50 की होकर बहुत खुश है।

वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, किडमैन 20 जून को 50 की हो गई थीं।

उन्होंने आस्ट्रेलिया की स्टेलर पत्रिका को दिए साक्षात्कार में अपनी उम्र के बारे में दिल खोलकर बात की।

किडमैन ने कहा, “बहुत खुश हूं। यह मेरी जिंदगी है और मैं 50 की होकर बहुत खुश हूं। यह होता है, आपकी उम्र हर जन्मदिन के साथ बढ़ती जाती है।”

किडमैन ने बताया कि उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन अपनी परिवार के साथ मनाया।

उन्होंने कहा, “हमने कोई बहुत बड़ी पार्टी नहीं की। मैं अब अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारना चाहती थी और मेरी बहन अपने बच्चों के साथ आईं थीं। मेरे जीजा जी आए थे। मेरी मां नहीं आ सकी लेकिन हमने उनसे स्काइप के जरिए बात की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493