जेम्स बॉन्ड का थीम सॉन्ग गा सकती हैं बियॉन्से नोल्स

लॉस एंजेलिस, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अगली जेम्स बॉन्ड फिल्म में थीम सॉन्ग गाने को लेकर गायिका-अभिनेत्री बियॉन्से नोल्स के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

लॉस एंजेलिस, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अगली जेम्स बॉन्ड फिल्म में थीम सॉन्ग गाने को लेकर गायिका-अभिनेत्री बियॉन्से नोल्स के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

चर्चा है कि निर्माता उनसे थीम सॉन्ग गाने को लेकर बात कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट कॉ डॉट यूके’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि एक नया गाना जेम्स बॉन्ड श्रंखला की नई फिल्म को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करेगा, इसे बढ़ावा देगा। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है और यह नवंबर 2019 में रिलीज होगी।

बियॉन्से (35) के एक करीबी सूत्र ने बताया, “फिलहाल यह सिर्फ एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें वह काफी दिलचस्पी ले रही हैं।”

एक सूत्र ने खुलासा किया कि बियॉन्से गायिका एडेल की करीबी दोस्त बन गई हैं।

सूत्र ने कहा कि बियॉन्से की फिल्म निर्माताओं से पहली मुलाकात के पहले दोनों ने बात की और एडेल ने उन्हें बताया कि कैसे बॉन्ड थीम के गीत का सह-लेखन करे और इस पर प्रस्तुति दे, जो उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है।

ईयोन प्रोडक्शंस के निर्माताओं ने हालांकि बियॉन्से को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493