टीवी शो में अभिनय करने को लेकर नर्वस हैं अलका याज्ञनिक

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका अलका याज्ञनिक जल्द ही टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आएंगी। उनका कहना है कि वह अभिनय करने को लेकर नर्वस हैं क्योंकि यह ‘उनके अपने सहजता के दायरे से बाहर की बात है।’

स्टार प्लस के इस शो में जल्द ही शादी के दृश्य देखने को मिलेंगे। शो के किरदार नक्ष (ऋषि देव) और कीर्ति (मोहेना सिंह) के संगीत की रस्म के दृश्य की शूटिंग होगी। संगीत समारोह में अलका प्रस्तुति देती नजर आएंगी।

अलका ने सोशल मीडिया के जरिए आईएएनएस को बताया, “मैं रोमांचित और नर्वस दोनों हूं। गीत गाना तो ठीक है, लेकिन अभिनय मैंने पहले कभी नहीं किया है, यह मेरी सहजता के दायरे से बाहर है..तो देखते हैं यह कैसे होता है।”

अलका ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का मूल शीर्षक गीत गा चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493