राजकुमार राव की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं बिग बीे

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन अभिनेता राजकुमार राव की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

बिग बी ने सोमवार को फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के लिए राजकुमार की प्रशंसा की। इसमें राजकुमार, आयुष्मान खुराना और कृति सैनन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “बीती रात ‘बरेली की बर्फी’ देखी। बेहतरीन फिल्म और उत्कृष्ट प्रस्तुति।”

राजकुमार ने फिल्म की प्रशंसा के लिए महानायक का आभार जताते हुए ट्विटर पर लिखा, “आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।”

अश्वनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित ‘बरेली की बर्फी’ 18 अगस्त को रिलीज हुई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार ‘लव सेक्स और धोखा’, ‘काय पो छे!’, ‘शाहिद’, ‘क्वीन’, ‘सिटीलाइट्स’ और ‘अलीगढ़’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

वह सुभाष चंद्र बोस पर वेब श्रृंखला में भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493