निर्देशक अमीर सुल्तान की ‘एमजीआर पंडियां’ से बतौर अभिनेता वापसी

चेन्नई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ‘राम’ और ‘परुथिवीरण’ जैसी लीक से हटकर तमिल फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार अमीर सुल्तान आठ साल के अंतराल के बाद अभिनय में वापसी कर रहे हैं।

बतौर अभिनेता उनकी पिछली फिल्म ‘योगी’ (2009) है। आगामी राजनीतिक व्यंग्य से भरपूर तमिल फिल्म ‘एमजीआर पंडियां’ में वह मुख्य नायक के रूप में नजर आएंगे।

निर्देशक अधम भवा ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में तमिलनाडु में व्याप्त वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाया जाएगा। यह राजनीतिक व्यंग्य से भरपूर फिल्म होगी, जो दर्शकों के हर वर्ग को अपील करेगी।”

निर्देशक ने यह भी कहा कि यह फिल्म अमीर को एक नया आयाम देगी।

फिल्म में आनंदराज, कंजा करुप्पु, राज कपूर आदि कलाकार भी हैं।

अधिकांश कलाकार वास्तविक जीवन के राजनीतिक चरित्रों को निभाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493