न्यूयॉर्क, 29 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरूआत की।
शारापोवा ने दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप के खिलाफ खेले गए पहले दौर के मैच में उलटफेर करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
महिला एकल वर्ग के पहले दौर में शारापोवा ने सिमोना को 6-4, 4-6, 6-3 से मात देकर जीत हासिल की।
उल्लेखनीय है कि 18 माह के प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बाद शारापोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेल रही हैं।
साल के चौथे और अंतिम ग्रैड स्लैम टूर्नामेंट में शारापोवा ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश किया है, क्योंकि वह वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 146वें स्थान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath