आईएसएल : वोगलियोटी के साथ करार न कर सका डायनामोज

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज अर्जेटीनी स्ट्राइकर जुआन लिएंड्रो वोगलियोटी के साथ करार नहीं कर सका।

फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि वोगलियोटी के साथ कतिपय कारणों से करार नहीं हो सका।

वोगलियाटी अभी बोलीवियाई क्लब स्पोर्ट ब्वाएज के लिए खेल रहे हैं और वह व्यक्तिगत शर्तो पर आईएसएल से जुड़ने को तैयार हो गए थे लेकिन डायनामोज प्रबंधन इस सम्बंध में स्पोर्ट ब्वाएज के साथ जरूरी करार नहीं कर सका।

डायनामोज ने तीन अगस्त को 32 साल के इस बेहतरीन खिलाड़ी के साथ करार की पुष्टि की थी।

डायनामोज के निदेशक रोबन शर्मा ने क्लब के प्रशंसकों से कहा है कि वह वोगलियोटी के स्थानापन्न के तौर पर एक और बेहतरीन खिलाड़ी के साथ करार की कोशिश करेंगे।

डायनमोज लीग के तीसरे सीजन में तीसरे स्थान पर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493