विवेक ओबरॉय ने ‘कलयुग की पूर्व संध्या’ का विमोचन किया

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक आनंद ओबरॉय ने प्रवर्तन निदेशालय के विशेष निदेशक विनीत अग्रवाल की किताब ‘कलयुग की पूर्व संध्या’ का विमोचन किया।

महाभारत के हिंदी कविता के माध्यम से प्रस्तुतीकरण पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन विवेक ने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर के साथ किया।

विवेक ने बताया, “मैं लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ को देखकर बड़ा हुआ हूं। भारतीय पौराणिक कथाओं के महानतम महाकाव्य की झलक अब भी हमारी संस्कृति और समाज में देखी जा सकती है क्योंकि यह हमारे अस्तित्व का आधार है।”

उन्होंने कहा, “विनीत जी महाभारत की गूढ़ बातों को खोलने का प्रयास करते हैं। जिस तरह वह लोगों तक महाभारत का शुद्ध रूप पहुंचा रहे हैं, वह वास्तव में जादुई है। इस पुस्तक का विमोचन करने के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493