मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की बेटी रवनीना का कहना है कि बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखना उनका ‘अंतिम सपना’ है।
रवनीना यंग स्ट्रीटवेयर क्लॉथिंग ब्रांड ब्रेबबेंस के एक संगीत वीडियो में दिखाई देंगी। उन्होंने बताया कि वह अपना सपना पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
उन्होंने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “बॉलीवुड में कदम रखना मेरा अंतिम सपना है और अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने की योजना है। बाधाओं को रचनात्मक रूप से चुनौती देने के लिए मैं विभिन्न अभिनय कार्यशालाओं और नृत्य कक्षाओं में लगातार भाग ले रही हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे फिल्म ‘बैंग बैंग’ में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की सहायक बनने का मौका मिला, जो सीखने का बेहतरीन अवसर था। मैं हिंदी सिनेमा में बेहतरीन फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं और जुनून के साथ उद्योग का हिस्सा बनने की इच्छा रखती हूं।”
वीडियो में शुभो जे. गांगुली प्रमुख भूमिका में हैं। यह कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित है और इसका संगीत सचिन गुप्ता ने दिया है।
dharmpath.com dharmpath