कांगो में भूस्खलन, 28 मरे

किन्शासा, 30 अगस्त (आईएएनएस)। कांगो के लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी में भूस्खलन से करीब 28 लोगों की मौत हो गई।

किन्शासा, 30 अगस्त (आईएएनएस)। कांगो के लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी में भूस्खलन से करीब 28 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गवर्नर रिचर्ड मुयेज ने कहा कि भूस्खलन मंगलवार को दिन के समय एक खनन कंपनी में हुआ।

मुयेज ने कहा कि मृतकों के सटीक आंकड़े के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कई लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहत-बचाव कार्य जारी हैं।

वहीं, दो सप्ताह पहले उत्तरी प्रांत इतुरी में भूस्खलन की घटना में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने इस त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए सोमवार से दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493