सैन डिएगो, 30 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट को 16वें वार्षिक सैन डिएगो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्रेगरी पेक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में 117 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह महोत्सव चार से आठ अक्टूबर तक चलेगा और स्टीवर्ट को पांच अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।
इससे पहले इस साल की शुरुआत में स्टीवर्ट प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर के रूप में ‘एक्समेन’ श्रृंखला की हालिया फिल्म ‘लोगन’ में नजर आए थे।
dharmpath.com dharmpath