अमेरिकी डॉलर तेजी के साथ बंद

न्यूयॉर्क, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मजबूत आर्थिकअ आंकड़ों की वजह से बुधवार को अमेरिकी डॉलर में तेजी रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो में गिरावट रही। यह पिछले सत्र के मुकाबले 1.1993 डॉलर से घटकर 1.1887 डॉलर दर्ज हुआ।

आस्ट्रेलियाई डॉलर में 0.7963 डॉलर के मुकाबले 0.7897 डॉलर की गिरावट रही।

अमेरिकी डॉलर 0.9534 स्विस फ्रैंक से बढ़कर 0.9634 स्विस फ्रैंक तक पहुंच गया।

एडीपी राष्ट्रीय रोजगार की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में निजी क्षेत्र में अगस्त महीने में 237,000 रोजगार बढ़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493