मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के 296 अभियुक्त आतंकी सूची में

काहिरा, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मिस्र की अदालत ने प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े 296 अभियुक्तों को तीन साल के लिए आतंकवादी सूची में डाल दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन अभियुक्तों ने जांच के दौरान स्वीकार किया कि ये समूह से जुड़े हुए हैं।

इन लोगों ने हिंसक गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकारी है।

अदालत ने मंगलवार को मुस्लिम ब्रदरहुड के 56 अभियुक्तों पर समान फैसला लिया।

मिस्र में जुलाई 2013 में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के अपदस्थ होने के बाद से मुस्लिम ब्रदरहुड के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493