व्यापमं घोटाले में कई महीनों से फरार चल रहे आईजी सोनाली मिश्रा के भाई भरत मिश्रा ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसटीएफ को व्यापमं घोटाले में इसकी तलाश थी। एसटीएफ ने इसे फरार घोषित कर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। कथित आरोपी की बहन पुलिस महकमें में ऊंचे ओहदे में होने के कारण गिरफ्तारी में लेतलाली हो रही थी ऐसा लोग आरोप लगा रहे थे। और यही कारण रहा कि आरोपियों को गांव-खेड़े से उठाने वाली एसटीएफ इस नाम के आगे बौनी साबित हो रही थी। कोर्ट के दबाव के आगे फरारी की कार्रवाई की गई लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं गया था। इसके साथ ही खनन कारोबारी सुधीर शर्मा भी एसटीएफ की आंखों में धूल झोंक रहा है। यह भी फरार है और इस पर भी 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath