डार्टमंड क्लब का डिफेंडर जेरेमी के साथ करार

डार्टमंड, 31 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने डिफेंडर जेरेमी तोलजान के साथ करार की घोषणा की है।

जेरेमी को टीएसजी हॉफ्फेनहाइम क्लब से पांच साल के करार पर डार्टमंड में शामिल किया गया है।

अपने एक बयान मे क्लब ने कहा, “डार्टमंड क्लब ने जर्मन अंडर-21 यूरोपियन चैम्पियनशिप टीम के खिलाड़ी और 2016 रजत पदक जीतने वाली टीम के खिलाड़ी जेरेमी के साथ करार किया है। 23 साल के डिफेंडर इस करार के तहत अब 30 जून, 2022 तक क्लब में बने रहेंगे।”

इस करार पर अपने एक बयान में माइकल जोर्क ने कहा, “कजेरेमी दोनों ओर से खेल सकते हैं। वह जर्मनी की राष्ट्रीय टीम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। उनमें एक शानदार खिलाड़ी के रूप में विकसित होने की क्षमता है।”

जेरेमी साल 2013 में हॉफ्फेनहाइम क्लब में शामिल हुए थे। उन्होंने क्लब के लिए अब तक कुल 56 मैच खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493