वेस्ट ब्रूम का डिफेंडर गिब्स के साथ करार

लंदन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब वेस्ट ब्रोमविक ने लेफ्ट बैक किएरान गिब्स के साथ करार की घोषणा की है।

गिब्स को चार साल के करार पर आर्सेनल क्लब से ब्रोमविक क्लब में शामिल किया गया है।

क्लब ने अपने एक बयान में कहा, “ब्रोमविक क्लब ने इंग्लैंड के अंतर्राष्ट्रीय डिफेंडर गिब्स के साथ करार किया है। हालांकि, इस करार की फीस का खुलासा नहीं किया गया है।”

इस करार पर एक बयान में क्लब के चेयरमैन जॉन विलियम्स ने कहा, “मैं क्लब में गिब्स का स्वागत कर काफी खुशी महसूस कर रहा हूं। हमने एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। हम आश्वस्त हैं कि उनके शामिल होने से क्लब को फायदा मिलेगा।”

गिब्स साल 2007 में आर्सेनल क्लब में शामिल हुए थे। उन्होंने अब तक क्लब के लिए कुल 137 मैच खेले हैं।

इस दौरान, गिब्स ने आर्सेनल क्लब को तीन बार एफए कप खिताब जीतने में मदद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493