जो कुछ सीखा या पाया, सभी कुछ मां की वजह से : पुरु छिब्बर

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट के टेलीविजन धारावाहिक ‘नामकरण’ में नजर आ रहे अभिनेता पुरु छिब्बर ने कहा है कि उन्होंने अपने जीवन में जो कुछ भी प्राप्त किया है, वो सब अपनी मां लोकप्रिय अभिनेत्री विभा छिब्बर से प्राप्त किया है।

पुरु ने कहा, “बचपन से मैं ममा ब्वॉय रहा हूं। मेरी मां व्यक्तिगत और पेशेवर निर्णय में मेरी मदद करती हैं। मां ने मुझे समय के साथ सब कुछ दिया है। आज मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं। मैंने अभिनय भी उन्हीं से सीखा। मैं उनकी तरह शानदार और प्रतिभाशाली नहीं हूं। वह मेरी जीवनरेखा हैं।”

पुरु इससे पहले ‘खोटे सिक्के’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बेइंतेहा’ और ‘अदालत’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

‘नामकरण’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

इसके अलावा, पुरु अभिनेता संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘भूमि’ में दिखाई देंगे।

यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493