राकेश मेहरा ने ‘फन्ने खान’ में राजकुमार राव का स्वागत किया

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने गुरुवार को अभिनेता राजकुमार राव का उनके जन्मदिन पर अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘फन्ने खान’ में स्वागत किया। फिल्म में वह प्रमुख भूमिका में दिखेंगे।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ट्विटर पर लिखा, “अनिल कपूर, दिव्या दत्ता, टी-सीरीज, क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट, ऐश्वर्य की फिल्म ‘फन्नी खान’ में राज का स्वागत। रोलर कोस्टर के लिए अपनी सीट बेल्ट बांध लें।”

ऑस्कर नामांकित डच फिल्म ‘एव्रीबडीज फेमस’ का आधिकारिक रीमेक ‘फन्ने खान’ अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी और इसमें ऐश्वर्य राय बच्चन और अनिल कपूर जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

इससे पहले खबर थी कि आर. माधवन, ऐश्वर्य के साथ दिखेंगे और इसके बाद चर्चा थी कि अभिनेत्री इस बात से परेशान थीं क्योंकि वह राजकुमार के साथ काम करना चाहती थीं।

हालांकि, पिछले सप्ताह फिल्म निर्माताओं ने इन सभी चर्चाओं का खंडन किया।

क्रिअर्ज एंटरटेंमेंट के अर्जुन एन. कपूर ने कहा कि ऐश्वर्य और अनिल सहित सभी कलाकार अपनी भूमिका के लिए तैयारियां कर रहे हैं और पेशेवर लोग अन्य भूमिकाओं की कास्टिंग प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493