शाहरुख बॉलीवुड के असल ‘रईस’

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने समकालीन अभिनेताओं- सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड के सबसे मंहगे अभिनेता बन गए हैं।

‘फोर्ब्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख पिछले एक साल में 3.8 लाख डॉलर की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि सलमान खान 3.7 लाख डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

इन दोनों खानों से थोड़ा सा पीछे रहे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय 3.5 लाख डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

शाहरुख, सलमान और अक्षय को फोर्ब्स मैगजीन में 2017 में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनाओं की सूची में आठवां, नौवां और दसवां स्थान दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493