शीला संधू की लघु फिल्म ‘एक्सेपटेंस’ को एनजीओ का समर्थन

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार शीला संधू की लघु फिल्म ‘एक्सेपटेंस’ को एनजीओ विमेन इम्पावरमेंट एसोसिएशन से समर्थन मिला है।

इस एनजीओ का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सम्मान के साथ जीने की स्वतंत्रता प्रदान करना है।

एनजीओ की अध्यक्ष अर्चना मोहन शर्मा ने एक बयान में कहा, “देखभाल और किसी को अपनाने के लिए स्वीकृति और प्यार मूलभूत चीजों में शामिल है। शीला संधू ने एक्सेपटेंस के माध्यम से इस संदेश को अच्छी तरह से दर्शाया है, जो वास्तव में निस्वार्थ सेवा वाले समाज में विश्वास करती हैं।”

संधू इससे पहले सीमा विश्वास अभिनीत लघु फिल्म ‘होल्डिंग बैक’ का निर्माण कर चुकी हैं और इस बार वह ‘एक्सेपटेंस’ के साथ निर्देशन में डेब्यू कर रही हैं।

संधू ने कहा, “इस तरह के लोगों से समर्थन मिलना खुशी की बात है। अर्चनाजी एक सामाजिक जीवन जीती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493