श्रीलंका में सूखे के बीच राष्ट्रीय पार्क बंद

कोलंबो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका प्रशासन ने सूखे की खराब स्थिति की वजह से शुक्रवार को देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पार्को में से एक को दो महीने के लिए बंद कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वन्यजीव संरक्षण विभाग की प्रवक्ता हासिनी सरतचंद्र के हवाले से बताया कि याला राष्ट्रीय पार्क को शुक्रवार से बंद रखा जाएगा।

उन्होंने बताया, “पार्क को 31 अक्टूबर को दोबारा खोला जाएगा।

याला राष्ट्रीय पार्क को 1990 में तैयार किया गया था और यह 1938 में राष्ट्रीय पार्क बना था।

यह श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पार्क है।

यहां हर साल 10,000 से अधिक विदेशी सैलानी आते हैं और यह राजस्व का मुख्य स्रोत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493