मुंबई,1 सितम्बर (आईएएनएस)। अनिल कपूर, सोनम कपूर और सुशांत सिंह राजपूत सहित तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को अपना 300वां वन डे मैच खेलने पर बधाई दी है।
श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को चौथे वनडे में हिस्सा लेकर धौनी ने 300वां मैच खेलने का सम्मान हासिल किया। भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 168 रनों से हराया।
महेंद्र सिंह धौनी को मुबारकबाद देते हुए अनिल कपूर ने लिखा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार शतक। भारत की जीत और एम.एस धौनी ने 300वें मैच का रिकॉर्ड बनाया। लिविंग लीजेंड्स।”
सोनम ने लिखा, “आपको खेलते हुए देखना हमेशा अच्छा लगता है। आश्चर्यजनक एम.एस धौनी।”
सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा, “हमारा मन कहता है कि यह इतने में खुश होने वाले नहीं हैं। एक सच्चे देशभक्त, मास्टर क्रिकेटर और एक अद्भुत मानव, बधाई धौनी।”
श्रद्धा कपूर ने ट्वीट कर कहा, “एक आदर्श और वास्तविक चैंपियन, 300 वनडे पर धौनी को बधाई।”
कुणाल कोहली ने लिखा, “धौनी 300, क्या सफर रहा। आपके 300 आपके रिफ्लक्सेज की ही तरह तेजी से पूरे हुए। सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी। प्यार व सम्मान।”
सैय्यामी खेर ने लिखा, “सबसे योग्य और बेहतरीन विकेटकीपर व कप्तान के खेल को देखा। वेल डन, एम.एस. धौनी।”
dharmpath.com dharmpath