आरएफवाईएस राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप में शारदा यूनिवर्सिटी, आईईसी जीते

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। जसोला के नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में जारी रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स (आरएफवाईएस) राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप के दिल्ली लेग के पहले दिन शारदा यूनिवर्सिटी और आईईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कॉलेज ब्लाएज कटेगरी में जीत हासिल की।

शारदा यूनिवर्सिटी ने अपने पहले मैच में आईआईएलएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉल्जी को 10-0 से हराया। प्लेअर ऑफ द मैच चुने गए सागर वर्मा ने इस मैच में चार गोल किए। इसके अलावा अंकित कुमार, कृष्ण चौधरी और नींद अमोस बिल ने दो-दो गोल किए।

दिन के दूसरे मैच में आईईसी ने श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) को 1-0 से हराया। यह गोल दूसरे हाफ में आकाश पांडे ने किया।

आरएफवाईएस के महत्वाकांक्षी नेशनल फुटबाल कम्पटीशन का दूसरा संस्करण जारी है। इसमें चार विभिन्न वर्गो में 324 इंस्टीट्यूशंस की 481 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें सीनियर ब्लाएज, जूनियर ब्लाएज, सीनियर गर्ल्स और कॉलेज ब्वाएज वर्ग में सिटी चैम्पियनशिप खिताब हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

बीते साल जाकिर हुसैन कॉलेज ने कॉलेज ब्वाएज वर्ग का खिताब जीता था जबकि सीनियर ब्वाएज और जूनियर ब्वाएज वर्ग का खिताब क्रमश: टैगोर इंटरनेशनल स्कूल और महात्मा मार्डन सीनियर सेकेंड्री स्कूल ने जीता था। सीनियर गर्ल्स वर्ग में रयान इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजेता रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493