लंदन में ‘फिरकी’ की शूटिंग करेंगे नील नितिन मुकेश

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश अपनी आगामी फिल्म ‘फिरकी’ की शूटिंग करने के लिए लंदन रवाना हो गए हैं। उनकी पत्नी और उनके छोटे भाई भी उनके साथ गए हैं।

नील ने पत्नी रुक्मिणी सहाय के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “फिरकी’ की शूटिंग के लिए लंदन रवाना.. भाई नमन नितिन और पत्नी भी साथ हैं।”

नील ने पिछले महीने इस थ्रिलर फिल्म की पहली झलक जारी की थी।

अंकुश भट्ट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, के.के. मेनन, करण सिंह ग्रोवर और संदीपा धर भी हैं।

नील निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में भी नजर आएंगे, जिसमें अजय देवगन, अरसद वारसी, श्रेयस तलपड़े, परिणीति चोपड़ा, तब्बू और कुणाल खेमू जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म ‘गोलमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493