फिल्म ‘फिरकी’ में जटिल भूमिका में नजर आएंगी संदीपा धर

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री संदीपा धर ने कहा कि वह अपनी अगली फिल्म ‘फिरकी’ में एक जटिल किरदार निभा रही हैं।

संदीपा ने एक बयान में बताया, “मुझे फिल्मकार अंकुश भट्ट का फोन आया था। उन्होंने ‘7 आवर्स टू गो’ में मेरा काम देखा था, जिसके बाद उन्हें लगा कि प्रदर्शन के आधार पर मैं इस रोल के लिए बेहतर रहूंगी।”

“जब मैंने पहली बार फिल्म का विवरण सुना, तभी मुझे इसकी स्क्रिप्ट और अपने किरदार से प्यार हो गया। यह बहुत ही जटिल रोल है।”

फिल्म ‘इसी लाइफ में’ं काम करने वाली अभिनेत्री ने कहा, “इस फिल्म से जुड़कर काफी खुश हूं, क्योंकि इसमें बहुत ही शानदार कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “इस फिल्म में के के मेनन हैं। पहली बार मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा। इसमें जैकी श्रॉफ भी हैं। मैं उनसे पहली बार फिल्म ‘हीरोपंती’ की शूटिंग के दौरान मिली थी। वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं और मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।”

उन्होंने कहा, “इस फिल्म में नील नितिन मुकेश और करण सिंह ग्रोवर भी हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं, क्योंकि दोनों अलग तरह के कलाकार हैं। यह एक हॉलीवुड फिल्म ‘ओशन्स इलेवन’ पर आधारित है। मेरा लुक इस फिल्म में काफी आकर्षक है। मैं इस फिल्म में एक मॉडल का किरदार निभा रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493