जर्मेन क्लब में शामिल हुए किशोर खिलाड़ी बाप्पे

पेरिस, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन ने 18 वर्षीय किशोर खिलाड़ी केलियान बाप्पे के साथ करार किया है।

पेरिस, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन ने 18 वर्षीय किशोर खिलाड़ी केलियान बाप्पे के साथ करार किया है।

बाप्पे को एक सीजन के लिए ऋण करार पर लीग-1 के मौजूदा विजेता मोनाको से जर्मेन क्लब में शामिल किए गए हैं।

इस करार में जर्मेन के पास बाप्पे को स्थायी रूप से टीम में शामिल करने का भी विकल्प है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ‘फ्रांस के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर को मोनाको क्लब से जर्मेन में शामिल किया गया है और वह 30 जून, 2018 तक क्लब में रहेंगे।’

बयान में कहा गया, ‘इस ऋण करार में बाप्पे को जर्मेन क्लब में स्थायी रूप से शामिल करने का विकल्प भी शामिल है।’

बाप्पे क्लब में शामिल होने वाले दूसरे महंगे खिलाड़ी हैं। इससे पहले, नेमार को रिकॉर्ड फीस 22.2 करोड़ यूरो (26.4 करोड़ डॉलर) में शामिल किया गया।

बाप्पे ने लीग-1 में मोनाको के साथ कुल 29 मैच खेले हैं और इन मैचों में 15 गोल दागे गए हैं।

करार के बाद बाप्पे ने कहा, ‘मुझे जर्मेन क्लब में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है। किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए जर्मेन क्लब में शामिल होना एक सपना है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493