‘पद्मावती’ के सेट पर जाने के लिए बेताब हैं शाहिद

मुंबई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह अपनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर वापस जाने के लिए बेताब हैं।

मुंबई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह अपनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर वापस जाने के लिए बेताब हैं।

हाल ही में पत्नी मीरा और बेटी मीशा के साथ छुट्टियां मनाकर लौटे शाहिद ने शुक्रवार रात ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की।

शाहिद ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “फिर ‘मूंछ’..’पद्मावती’ के सेट पर वापस जाने के लिए बेताब हूं।”

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘पद्मावती’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अदिति राव हैदरी भी हैं।

फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं। दीपिका रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही हैं, जबकि शाहिद रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493