सेरेना विलियम्स ने बच्ची को जन्म दिया

वाशिंगटन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने फ्लोरिडा के एक क्लीनिक में शुक्रवार रात को बच्ची को जन्म दिया।

विलियम्स (35) और रेडिट के सह-संस्थापक उनके पति एलेक्सिस ओहानियन ने अपने घर में नए मेहमान का जोरदार स्वागत किया है।

23 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं ने बीते महीने कहा था कि वह जनवरी में होने वाले आस्ट्रेलियन ओपन के साथ कोर्ट पर वापसी का विचार कर रही हैं।

पॉप स्टार बियोंसे नोल्स, स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल और सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने सेरेना को मां बनने पर बधाई दी है।

सेरेना और ओहानिया ने दिसम्बर में इटली के एक रेस्त्रां में सगाई की थी। इस जोड़ी ने हालांकि अभी तक अपनी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493