चिरंजीवी ने ‘रैली फॉर रिवर्स’ का समर्थन किया

चेन्नई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी ने शनिवार को योगी सद्गुरु जग्गी वासुदेव की पहल ‘रैली फॉर रिवर्स’ का समर्थन करते हुए कहा कि नदियों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

चेन्नई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी ने शनिवार को योगी सद्गुरु जग्गी वासुदेव की पहल ‘रैली फॉर रिवर्स’ का समर्थन करते हुए कहा कि नदियों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

एक वीडियो संदेश में चिरंजीवी ने कहा, “हमारी नदियां पीढ़ियों से हमें पोषित कर रही हैं। ऐसे समय में जब ये नदियां तेजी से सूख रही है, उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने सभी लोगों से रैली फॉर रिवर्स को समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा, “अगर हम जरूरी कदम नहीं उठाएंगे, तो हमें पीने तक के लिए भी पानी नहीं मिलेगा।”

चिरंजीवी अपनी अगली तेलुगू फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का नाम ‘सये रा नरसिंम्हा रेड्डी’ है, जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी उय्यलावाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493