गोविंद नामदेव जन्मदिन पर शिरडी पहुंचे

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता गोविंद नामदेव रविवार को अपना 63वां जन्मदिन मनाने महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचे हैं।

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता गोविंद नामदेव रविवार को अपना 63वां जन्मदिन मनाने महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचे हैं।

‘ओएमजी-ओह माय गॉड!’ के अभिनेता ने कहा, “मैं धार्मिक पृष्ठभूमि से हूं। मैं भगवान का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इतनी खूबसूरत जिंदगी दी है, इसलिए हम प्रत्येक जन्मदिन के मौके पर शिरडी जाते हैं। इसलिए मैं अपना जन्मदिन मनाने शिरडी में हूं।”

उन्होंने शिरडी ‘दर्शन’ के साथ दिन की शुरुआत की और शाम को वह एक शानदार रात्रिभोज आयोजित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “बहुत मजा आ रहा है। पार्टी में नृत्य और अन्य गतिविधियों भी हैं।”

जन्मदिन के संकल्प के बारे में पूछे जाने पर गोविंद ने कहा, “मैं अपनी फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर एक नाटक लिखूंगा।”

यह जन्मदिन उनके लिए खास है, क्योंकि उनके पास “छह फिल्में हैं और सभी इस साल के अंत तक रिलीज हो रही हैं। सभी परियोजनाएं अलग और महत्वपूर्ण हैं, इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं।”

उनके पास ‘शादी में जरूर आना’, ‘झलकी’ और ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ जैसी फिल्में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493