बिग बी के ट्विटर पर 2.9 करोड़ फॉलोवर

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े अभिनेता बन गए हैं। उनके ट्विटर फॉलोवरों की संख्या 2.9 करोड़ हो गई है।

‘शोले’, ‘दीवार’, ‘ब्लैक’ और ‘पीकू’ जैसी हिट फिल्में देने वाले 74 वर्षीय अमिताभ बच्चन ट्विटर फॉलोवर के मामले में शाहरुख खान (2.76 करोड़), सलमान खान (2.51 करोड़), आमिर खान (2.18 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (1.89 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2 करोड़) से आगे हैं।

शनिवार की रात अमिताभ ने ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, “2.9 करोड़ ट्विटर फॉलोवर। एक ऐसा समय था, जब केवल एक व्यक्ति मेरे ट्वीट को देखा था और आज 2.9 करोड़। यह सब आपकी वजह से हो पाया है।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका अगला लक्ष्य 3 करोड़ ट्विटर फॉलोवर बनाना है।

अमिताभ बच्चन अभी अपनी दो फिल्मों- ‘102 नॉट आउट’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में व्यस्त हैं।

फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में 2 दशकों के बाद अमिताभ अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगे।

विजय कृष्ण आचार्य ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ और फिल्म ‘दंगल’ से सुíखयों में आईं फातिमा सना शेख भी काम कर रही हैं।

यह फिल्म 1839 में आए उपन्यास ‘कन्फेशन्स ऑफ ठग्स’ पर आधारित है। यह फिल्म 2018 में दिवाली पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493