छग : नक्सली कमांडर विलास का गनमैन गिरफ्तार (फोटो सहित)

दंतेवाड़ा एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि गत दिनों एक मुठभेड़ में नक्सली कमांडर विलास राव मारा गया था, जिसके गनमैन को आज (रविवार) मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

एसपी कश्यप ने कहा कि मृत नक्सली कमांडर राव का गनमैन राजू मंडावी (28)ग्राम उदेनार (डुमरओड़ाव पारा) थाना बारसूर इलाके का रहने वाला है। राजू गनमैन के साथ ही बारसूर एलओएस का सदस्य भी है। राजू को 2012 में नक्सली कमांडर विलास ने जनमिलिशिया सदस्य के रूप में शामिल किया था। फिर राजू बारसूर एलओएस में शामिल किया गया। 2015 में राजू को विलास ने अपना गनमैन बनाया। वहीं राजू पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह संगठन में रहते हुए एसएलआर रखता था।

एसपी कश्यप ने कहा कि राजू 19 जुलाई, 2012 को कनपारा कोरकोटी के पास पुलिस पार्टी पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। इसी तरह 11 नवंबर, 2013 को उदेला नाका टेकरी के पास पुलिस पार्टी पर हुए बम विस्फोट और फायरिंग, 8 नवंबर 2016 में झापड़ीपारा जंगल थाना बुरगुम जिला बस्तर में पुलिस पार्टी पर फायरिंग।

वर्ष 2016 में 16 दिसंबर को ग्राम कोरकोटी के बुधराम की मुखबिर के शक में हत्या, 28 दिसंबर को ग्राम मालेवाही में पुलिस पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट के हमले, 4 फरवरी को ग्राम कोरली-कोरला, कौंटी पहाड़ी में पुलिस पार्टी पर की गई फायरिंग।

24 अप्रैल, 2017 को ग्राम कोडेनार में जानो उर्फ लुड़ी की मुखबिरी के शक में हुई हत्या, 24 मई 2017 को ग्राम भटपाल डुमरओडार-पीचिकोडर के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग, 27 मई, 2017 को सांगेपाल कोलेंग पार में हांदों की टंगिया मारकर हत्या, 29 मई 2017 की रात ग्राम नुतनपाल माझीपारा में बीएसएनएल टॉवर में आगजनी, 1 जून, 2017 को कडेनार कुदूर पहाड़ी में सर्चिग पार्टी पर फायरिंग।

इसी तरह 15 जून, 2107 को ग्राम थरमाबेड़ा भवरडीह नदी के किनारे एम्बुश लगाकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग सहित 21 जून, 2017 को ग्राम मालेवाही रोड़ पर ट्रैक्टर में आगजनी की घटना में शामिल बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493