कलाकार के रूप में प्रयोग करना चाहती हूं : कांची

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कह चुकीं अभिनेत्री कांची सिंह ने कहा कि वह एक कलाकार के रूप में कुछ प्रयोग करना चाहती हैं।

कांची स्टार प्लस के इस धारावाहिक में गायत्री के किरदार में नजर आई थीं।

कांची ने कहा, “‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को छोड़ने की वजह यह है कि मैं खुद को विस्तारित करना या जानना चाहती हूं। मेरे लिए यह खूबसूरत यात्रा थी, लेकिन एक कलाकार के रूप में विकास जारी रखने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “मैं कलाकार के रूप में सीखना, बढ़ना और प्रयोग करना चाहती हूं। ‘ये रिश्ता ..’ सामूहिक कलाकारों वाला धारावाहिक है। मैं अगले ऐसे शो में काम करना चाहूंगी, जिसकी कहानी मेरे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती हो।”

उन्होंने कहा, “मैं नॉन-फिक्शन में भी दिलचस्पी रखती हूं, लेकिन यह सहज होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493