..प्यार में डूबे नजर आए कैरिनो, लेडी गागा

बोस्टन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका व अभिनेत्री लेडी गागा और उनके प्रेमी क्रिस्टियन कैरिनो यहां एक संगीत कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आए।

बोस्टन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका व अभिनेत्री लेडी गागा और उनके प्रेमी क्रिस्टियन कैरिनो यहां एक संगीत कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आए।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, ग्रैमी अवार्ड विजेता गायिका ने पिछले हफ्ते यहां फेनवे पार्क के बेसबॉल स्टेडियम में प्रस्तुति दी। दर्शकों के बीच मौजूद उनके प्रेमी उन्हें देख रहे थे तो गायिका ने उन्हें आंख मारी।

शो के बाद यह जोड़ा हाउस ऑफ ब्लूज चला गया, जहां उनके (गागा) बैंड का एक सदस्य उस रात प्रस्तुति दे रहा था।

गायिका कैरिनो और अपने क्रू के सदस्यों के साथ देर रात करीब 1.30 बजे तक मौज-मस्ती करती रहीं।

एक दर्शक ने कहा, “वे एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आए।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493