नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह आंशिक रूप से बादल छाए हुए थे। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath